Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पेड़ पौधे धरती का श्रृंगार, प्रत्येक व्यक्ति को लगाने चाहिए पौधे : प्रतापपुरी

फलोदी में शोभा यात्रा में महंत का स्वागत महंत प्रतापपुरी ने किये लटियाल माता के दर्शन बाप न्यूज़ : जुगल किशोर बिस्सा :  पोकरण भाजपा प्रदेश क...

फलोदी में शोभा यात्रा में महंत का स्वागत

  • फलोदी में शोभा यात्रा में महंत का स्वागत
  • महंत प्रतापपुरी ने किये लटियाल माता के दर्शन

बाप न्यूज़ : जुगल किशोर बिस्सा :  पोकरण भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता महंत प्रतापपुरी महाराज ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवो व शहरों का दौरा किया। इस दौरान  महंत प्रतापपुरी महाराज का क्षेत्र की जनता द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। महंत प्रतापपुरी महाराज ने कोलू (फलोदी) में जन-जन के आराध्य देव पाबूजी महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र में अमन चैन व खुशहाली की कामना की। 
इस दौरान महंत ने मंदिर परिसर में हरित क्रांति अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का भी संदेश दिया। इस दौरान महंत के साथ भाजपा जोधपुर देहात दक्षिणा के जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी,पालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, प्रधान भगवतसिंह तंवर, पार्षद वजीतेन्द्र दयाल बोहरा, पार्षद दिनेश व्यास, पार्षद भाटीलाल, मदनसिंह राजमथाई, उमरावसिंह चंपावत,  बलवंतसिंह जोधा, अशोक जोशी, अनिल बिस्सा, सुरेश बिस्सा, मदन देवासी, उत्तमसिंह, अर्जुनसिंह भगोरिया,  गुलाबसिंह सांकड़ा सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

लटियाल माता के किए दर्शन, क्षेत्र में अमन, चैन व खुशहाली की कामना

भामाशाह मेघराज कला एवं फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता संत प्रताप पुरी महाराज का भव्य स्वागत किया गया वही फलोदी नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल पन्नालाल व्यास द्वारा संत प्रताप पुरी महाराज का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व विधायक ओम जोशी ने स्वागत कर आशीर्वाद लिया
महंत प्रतापपुरी महाराज का फलोदी की जनता द्वारा रविवार को शोभा यात्रा मैं हजारों की तादाद में सनातन धर्म प्रेमी भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं नेभव्य स्वागत किया गया। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता महंत ने जग विख्यात आराध्य देव शक्ति मां लटियाल माता के दर्शन कर पूजा अर्चना कर क्षेत्र में अमन, चैन व खुशहाली की कामना की। इस दौरान एक का चौराहा से फलोदी शहर के विभिन्न गली मोहल्ला एवं सदर बाजार तक भव्य शोभायात्रा खुली जीप में संत प्रताप पुरी महाराज की शोभा यात्रा निकाली गई इस दौरान फलोदी शहर में जगह जगह पर भव्य स्वागत सनातन प्रेमियों द्वारा किया गया वही डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ ही साथ भजनों धुन पर नाचते गाते धर्म प्रेमी गणों द्वारा भगवा में फलोदी शहर हो गया वही मां लटियाल माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा भव्य स्वागत समारोह किया गया।
बीएसएफ बटालियन द्वारा हाल में चलाई जा रही साइकिल रैली का हार्ट सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में बीएसएफ के जवानों का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया वही देश भक्ति के दोनों के साथ में झूमते नाचते साइकिल रैली का स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था। महंत ने फलोदी में अनशनकारियों से भी मुलाकात की। इसके अलावा महंत ने फलोदी में कई सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत की।