Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भारती फाउंडेशन की प्रक्रिया को जारी रखे संस्था प्रधान

सम्मानित करते सीबीईओ

सम्मानित करते सीबीईओ
बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर इंदिरा काॅलोनी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय फलोदी के परिसर में शनिवार को सत्य भारती क्वालिटी सपोर्ट कार्यक्रम के तहत प्रोसेस हैड ओवर सेरेमनी शिक्षा विभाग राजस्थान एवं भारती फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में फलोदी ब्लॉक के 11 राजकीय विद्यालयो का संपन्न हुआ। सत्य भारती क्वालिटी सपोर्ट कार्यक्रम वर्ष 2016-17 से फलोदी ब्लॉक में 11 राजकीय विद्यालयों में संचालित हो रहा है। इस कार्यक्रम के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में फलोदी ब्लॉक के 11 राजकीय विद्यालयो के संस्था प्रधान एवं उनके प्रतिनिधि समारोह में उपस्थित हुये। इस अवसर सीबीईओ अशोक पुरोहित, प्रिंसिपल किशोर कुमार बोहरा एवं बद्रीनारायण उपस्थित रहे। विभिन्न विद्यालयों से आये हुये संस्था प्रधानों ने अपने-अपने विद्यालयों के बारे में  भारती फाउंडेशन का कार्य, अनुभव एवं उपलब्धियां साझा की। सीबीईओ अशोक पुरोहित ने बताया की भारती फाउंडेशन ने हमारे कार्य को करके विद्यालय को संबल प्रदान किया है। जिससे विद्यालयो को नई दिशा मिली है जो काबिले तारीफ है। इस तरह की संस्था एवं कार्यक्रम की नितांत आवश्यकता है जिससे विद्यालय का सर्वागीण विकास होता है। भारती फाउंडेशन के क्षेत्रिय हैड संदीप शारदा ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। आपने संस्था प्रधानों से आग्रह किया की जो प्रक्रिया भारती फाउंडेशन के द्वारा विद्यालयों में शुरू की गई है उसको निरंतर जारी रखे। जिससे लंबे समय तक विद्यालय में उसका प्रभाव नजर आये। अंत में मेघवाल बस्ती विधालय संस्था प्रधान शकुंतला शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार किया। इस अवसर पर भारती फाउंडेशन से प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर देवेंद्र कुमार पांडे, ट्रेनर नरेंद्र राव, विवेक शर्मा, रामावतार प्रजापत एवं कंचन कुमारी उपस्थित रहे।