Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

खरगोश ओर तीतर लेकर भागे शिकारी, एक लोमड़ी तार के फंदे में मिली मृत

बाप न्यूज़ : पांचाराम डारा | बाप उपखण्ड क्षेत्र के केलनसर गांव के पास वन्यजीव खरगोश, तीतर व लोमड़ी का शिकार करने का मामला सामने आया है। शिकारि...

बाप न्यूज़ : पांचाराम डारा | बाप उपखण्ड क्षेत्र के केलनसर गांव के पास वन्यजीव खरगोश, तीतर व लोमड़ी का शिकार करने का मामला सामने आया है। शिकारियों को देख वन्यजीव प्रेमी मौके पर पहुंचे, लेकिन वे शिकार किये खरगोश व तीतर को ले भागे। वन विभाग को घटनास्थल के पास ही तार के फंदे में फंसी मृत लोमड़ी मिली है। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है केलनसर क्षेत्र में शिकारियो का गिरोह सक्रिय है। 

बाप क्षेत्रीय वन अधिकारी घेवरराम भील ने बताया कि मांगीलाल पुत्र पुराराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई की बुधवार की दोपहर वह गाये ढूंढने के लिए पास के खेत मे गया था। वंहा तीन चार व्यक्ति इधर उधर दौड़ रहे थे। पास जाकर देखा तो एक प्लास्टिक की जाली में उसमें खरगोश फंसा हुआ था। वही एक शिकारी के पास डब्बे में तीतर भरे हुए थे। उसे वंहा देख शिकारी विक्रमसिंह पुत्र उम्मेदसिंह राणा राजपूत व अन्य तीन शिकारी मिलकर खरगोश व तीतर को लेकर भागने लगे। इस दौरान मांगीलाल ने शिकारियों से शिकार करने के उपयोग ली गई जाली को छीन लिया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी घेवरलाल मय टीम व चाखू थाना से हैड कांस्टेबल महावीरसिंह मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे तथा मौका देखा। 

रेंजर भील ने बताया कि घटनास्थल पर मिली प्लास्टिक जाली बरामद की गई। शिकारियों को पकड़ने के लिए जगह जगह दबिश दी, लेकिन शिकारी पकड़ में नहीं आये। 

गुरुवार सुबह वन विभाग टीम फिर घटना स्थल पर पहुंची।  वंहा पर तार से बने फंदे में मृत लोमड़ी मिली। रेंजर भील ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकार की सूचना मिलने पर वन्य जीव प्रेमी बीकानेर जिला जीव रक्षा अध्यक्ष इम्मीलाल नैण ,सत्यनारायण सोढ़ा, पुनाराम नैण , सोमराज भादू, सम्पत सोनी सहित अनेक जीव प्रेमी भी गुरुवार को केलनसर पहुंचे थे।