Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कांग्रेस सरकार के कुशासन के विरूद्ध मजबूती से लड़ना होगा : विधायक विश्नोई

बैठक को संबोधित करते विधायक पब्बाराम विश्नेाई

बैठक को संबोधित करते विधायक पब्बाराम विश्नेाई

फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नेाई की अध्यक्षता में बाप में हुई मंडल की कोर ग्रुप बैठक
आगामी दिनों में सरकार के विरूद्ध दिये जाने वाले धरने की रूपरेखा की तय

बाप न्यूज | भारतीय जनता पार्टी मंडल बाप की कोर ग्रुप की बैठक यहां मंडल कार्यालय में विधायक पब्बाराम विश्नोई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार के विरूद्ध क्षेत्रीय जन समस्याओं को लेकर आगामी दिनों में दिये जाने वाले धरने को लेकर रूपरेखा तय करने के साथ विधायक विश्नोई ने कार्यकर्ताओं को गहलोत सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ एकजुट होकर लडाई लड़ने आह्वान किया।

बैठक में विधायक विश्नोई ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 18 माह से एकांत वास में बैठे है। कोरोना जैसी आपदा की घड़ी में भी कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार व घोटाले सामने आ रहे है। संकट की घड़ी में सरकार ने बाजार से दुगनी कीमतों में खरीदी की। यही नहीं खरीदी गई वस्तुओं की क्वालिटी भी अच्छी नहीं है। राज्य में पानी, बिजली व सड़क की स्थिति खराब है। अपराध दिनों दिन बढ़ रहे है। स्मैक जैसा नशा घर घर पहुंच गया है। शराब दुकानों की ब्रांचे गांव गांव खुल गई है, लेकिन उन्हे कोई रोकने वाला नही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ गए है। विश्नेाई ने कहा कि सरकार की स्थिति यह है कि वह अपने मंत्री मंडल का विस्तार तक नहीं कर पा रही है। गृहमंत्री तक प्रदेश को यह सरकार अभी तक नहीं दे पाई है। ऐसे में प्रदेश की कानून व्यवस्था भी बिगड़ गई है। विश्नोई ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के इस कुशासन के विरूद्ध मजबूती से लड़ना होगा। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आगामी दिनों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 

विधायक ने मंडल अध्यक्ष हरी माडपुरा से क्षेत्र की समस्याओं को सुचीबद्ध कर मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन तैयार करने को कहा। धरना प्रदर्शन के बाद भी आमजन को राहत नहीं मिली तो सरकार के विरूद्ध बड़ा आंदेालन तैयार करना पड़ेगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष हरि माडपुरा, मंडल महामंत्री रवि पालीवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद, रेवती प्रसाद पालीवाल, मोहन लाल भैया, मांगीलाल पालीवाल, पुनीत भुतड़ा, मौलवी मेहबूब, बशीर खां, चम्पालाल राइका, महेंद्र खत्री, ओम प्रकाश राठी आदि उपस्थित थे।