Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नाबालिग से दुष्कर्म के मामलें में नामजद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने का मामला।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामलें में एक नामजद आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि दुष्कर्म पीड़िता ने तीन दिन पहले मोरिया गांव में एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसे वो झाड़ियों में फेककर अपनी मां के साथ चली गई थी। सूचना मिलने पर लोहावट पुलिस ने नवजात बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया तथा बच्ची को जन्म देने वाली मां का भी पता लगाकर उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया था। 

फलोदी पुलिस थाने में मुजांसर निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि वो अपने परिवार सहित बैंगटी में कृषि फार्म पर खेती का कार्य करता था, इसी कृषि फार्म के पास में ही मयाकोरिया लोकायत निवासी आरब पुत्र दोष मोहम्मद सिंधी भी खेती का कार्य करता था। आरोपी आरब खान ने उसकी नाबालिग पुत्री को डरा धमकाकर कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया जिसके चलते उसकी नाबालिग पुत्री गर्भवती हो गई। उसकी नाबालिग पुत्री ने मोरिया में जब बच्ची को जन्म दिया तब उसे इस घटना का पता चला। फलोदी थानाधिकारी राकेश कुमार ख्यालिया ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता की रिपोर्ट पर फलोदी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट एवं अजा-जजा एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। मामलें की जांच डिप्टी एसपी पारस सोनी कर रहे है। आरोपी युवक को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जायेगा।