Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने बिखेरी स्वर लहरियां

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर इंदिरा काॅलोनी गौसांई मंदिर के पास लोक गायक मांगीलाल जनागल के यहां आयोजित सांस्कृति...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर इंदिरा काॅलोनी गौसांई मंदिर के पास लोक गायक मांगीलाल जनागल के यहां आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में बीकानेर के प्रसिद्ध लोक गायक झंवर खां, रोशन खां, दारमराम पंवार सांवरीज, सुभाष भोजासर, रसुल खां, राहुल, सुनिल सिरमंडी आदि ने अपने सुरीले कंठ से लोकगीतों की स्वर लहरियां बिखेर कर समां बांध दिया। इस दौरान राजस्थान की प्रख्यात डांसर लीला कालबेलिया, हिना कालबेलिया एवं राधा कालबेलिया ने भी मनमोहक एवं आकर्षक नृत्य कार्यक्रम पेश किये।

इस अवसर पर समाज सेवी डॉ. निरंजन मेहरा, डॉ. रमेश खत्री, पूर्व पार्षद माणक सुथार, सरपंच मोखेरी सिंकदर खान, पत्रकार अशोक कुमार मेघवाल, एडवोकेट गोरधन जयपाल, शिक्षक नेता आसुराम परिहार, डॉ. कैलाश मेघवाल, एडवोकेट शिवलाल बरवड़, एडवोकेट रामचन्द्र लेखावत, भींयाराम, उमराव सिंह देणोक, शिक्षक नेता मोहम्मद हैदर, भैराराम बरवड़, मोहनराम बिरठ रोहिणा, किशनलाल बरवड़, जेठाराम बिरठ आरआई, भैराराम मकवाना, मोडाराम मेघवाल, पार्षद कैलाश सुथार, वासुदेव गर्ग, दिनेश जनागल, हैड कांस्टेबल दमाराम बाल्याण, महेंद्र बिरठ, चंदन कुमार मेघवाल, भगाराम मेघवाल, कन्हैयालाल मेघवाल सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मांगीलाल जनागल ने आभार व्यक्त किया है।