Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अध्यक्ष व्यास ने स्टेडियम में किया पौधरोपण

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को नगर पालिका मंडल फलोदी के तत्वावधान में परमवीर मेजर शैतानसिंह स्टेडियम में ...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को नगर पालिका मंडल फलोदी के तत्वावधान में परमवीर मेजर शैतानसिंह स्टेडियम में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुये पौधरोपण किया गया। इस दौरान 101 पौधे लगायें गये जिसमे द ग्रीन फलोदी टीम ने श्रमदान कर सहयोग किया। नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान की उपस्थिति में स्टेडियम परिसर में पीपल, बिलपत्र, शीशम, नीम, अशोक आदि के 101 पौधे लगायें गये। अध्यक्ष व्यास ने बताया कि पौधो की सुरक्षा एवं पानी की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जायेगी। व्यास ने द ग्रीन फलोदी टीम को पौधरोपण कार्यक्रम के लिये धन्यवाद दिया। इस अवसर पर द ग्रीन फलोदी टीम के अध्यक्ष महेश जोशी, संजय पुरोहित, अरुण पुरोहित, ललित बोहरा, मुकेश आचार्य, सौरभ पुरोहित, गजेंद्र शर्मा, चंदन ओझा, मनमोहन चांडा, महावीर प्रसाद कुमावत, दिनेश कुमावत, हिमेश कुमावत, जगदीश पालीवाल आदि उपस्थित रहे।