Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विश्व कल्याण की कामना को लेकर यज्ञ आयोजित

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को वैदिक शोध संस्थान फलोदी के तत्वावधान में विश्व कल्याण, कोविड से मुक्ति ए...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को वैदिक शोध संस्थान फलोदी के तत्वावधान में विश्व कल्याण, कोविड से मुक्ति एवं वर्षा की कामना को लेकर ईश्वर बाग भैरव मंदिर में प्रधान आचार्य सुरेश बोहरा, आचार्य नखतमल पुरोहित एवं सह आचार्य छोटू महाराज के सानिध्य में विजयश्री शान्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ के मुख्य यजमान महेन्द्र अशोक बोहरा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर यज्ञ में आहुतियां देकर यज्ञ का शुभारंभ किया। संस्थान के प्रवक्ता अशोक थानवी ने बताया कि यज्ञ में 13 वेदपाठियो द्वारा सुबह 10 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक एक लाख 25 हजार आहुतियां दी गई एवं 13 दिनों तक निरन्तर भैरव मंदिर में भैरव पाठ जपात्मक यज्ञ 13 पाठियो द्वारा किया गया। 

प्रधान आचार्य सुरेश बोहरा ने महायज्ञ को लेकर कहा कि जिस क्षेत्र में यज्ञ होता है उस क्षेत्र में पर्यावरण की शुद्धि होती है। वही यज्ञ से अनेकों लाभ होते है। यज्ञ में सुरेश महाराज, नखतमल पुरोहित, छोटू महाराज, कन्हैयालाल व्यास, दीपक बिस्सा, धनराज बोहरा, नन्दकिशोर व्यास, लालजी पुरोहित, हरीश व्यास, गोपाल व्यास, प्रमोद पुरोहित, नंदकिशोर थानवी, मुंलाल व्यास सत्यनारायण बोहरा, व्यास, शिवप्रताप ओझा ने यज्ञ में आहुतियां दी। इस अवसर पर सत्यनारायण बोहरा, श्याम माली, बबलू बोहरा, रवि ओझा, बंशीलाल पुरोहित, कंवरलाल टरु, लालजी व्यास आदि उपस्थित रहे। मंदिर पुजारी मुकेश बोहरा ने भैरव मंदिर की सजावट की तथा शाम को महाआरती की गई।