Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक धणदै मंगलवार को फलोदी दौरे पर, कई जगह होगा अभिनंदन

बाप न्यूूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी विधानसभा क्षेत्र के  निकटवर्ती ग्राम पंचायत मुख्यालय रिड़मलसर में मंगलवार को भीमबंधु संघर्ष समिति रिड...

बाप न्यूूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी विधानसभा क्षेत्र के  निकटवर्ती ग्राम पंचायत मुख्यालय रिड़मलसर में मंगलवार को भीमबंधु संघर्ष समिति रिड़मलसर एवं बीबीएसएम के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मेघवाल समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जैसलमेर विधायक रूपाराम धणदै का नागरिक अभिनंदन सुबह 11 बजे किया जायेगा। 

इस दौरान समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर सामाजिक चिंतन शिविर एवं बीबीएसएम कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित होगा। इस अवसर पर आयकर विभाग के पूर्व चीफ कमिश्नर केआर मेघवाल, राष्ट्रीय मेघवाल समाज संघ दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर बीएल भाटी, राजस्थान मेघवाल परिषद जिला शाखा जोधपुर के जिलाध्यक्ष सोहनलाल लखानी एवं महासचिव इंजीनियर लुभाष राठौड़, समाज सेवी सुरजनराम जयपाल एवं डाॅ. निरंजन कुमार मेहरा, मेघवाल समाज फलोदी के पूर्व अध्यक्ष तौलाराम चौहान, समता सैनिक दल के प्रदेश महासचिव एडवोकेट गोरधन जयपाल, दलित अधिकार अभियान फलोदी के सचिव पत्रकार अशोक कुमार मेघवाल, बीबीएसएम के संस्थापक मनीष जयपाल एवं जोधपुर जिलाध्यक्ष देदाराम, मेघवाल परिषद लोहावट के प्रभारी एडवोकेट शिवलाल बरवड़, आऊ सरपंच दिनेश कुमार मेघवाल एवं मेघवाल समाज आऊ के अध्यक्ष मांगीलाल पंवार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेगें। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष धणदै का 9 बजे ईशरू,  10 बजे चाडी, 11 बजे भूतिया फांटा, 11.30 बजे रिड़मलसर, 2.30 आऊ, 3.30 बजे भोजासर, 4.30 बजे देणोक, 5 बजे मोरिया, 6 बजे फलोदी, 6.40 बजे सिहड़ा एवं 7.15 बजे टेकरा गांव में भी अभिनंदन किया जायेगा। इस दौरान विधायक धणदै नागरिकों से मिलकर उनके अभाव अभियोग सुनेगें।