Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लिया संतो का आशीर्वाद

बाप न्यूज | गुरू पूर्णिमा पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत दोपहर में जाम्बा पहुंचे। यहां जम्भेश्वर मंदिर में ज्योत के दर्शन करने के बाद...


बाप न्यूज |गुरू पूर्णिमा पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत दोपहर में जाम्बा पहुंचे। यहां जम्भेश्वर मंदिर में ज्योत के दर्शन करने के बाद संतों का आर्शीवाद लिया। फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई भी उनके साथ थे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश पालीवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शेखावत व विधायक विश्नोई दोपहर करीब 12 बजे जाम्बा पहुंेचे। वे करीब दो घंटें वंहा रूके। मंत्री शेखावत ने गुरु- पूर्णिमा पर संत समाज से जनता की सेवा का आशीर्वाद लिया। जंबेश्वर मन्दिर में ज्योत के दर्शन करने के बाद गुरु प्रेमदास महाराज के चरण स्पर्श किए। 

इसके बाद जगतगुरु संत जम्भेश्वर आश्रम में महंत भगवानदास महाराज की चरण रज ली। उनके सानिध्य में सन्त बालकृष्ण, संत जुगतीराम शास्त्री, संत आनन्द प्रकाश, संत रघुवर दास का भी आशीष मिला। यहंा से वे ओसियां के घाटीनाथ आश्रम स्थित महादेव मन्दिर में दर्शन किये। इस दौरान भाजपा मंडल जाम्बा अध्यक्ष स्वामी बालकिशन, मगसिंह, महेश पालीवाल, ईमीलाल नैण, खींयाराम चौधरी, छैलुसिह आमला, कृष्णपाल सिंह आदि भी मौजूद थे।