Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा का ई चिंतन शिविर आयोजित

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल   |  भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर का ई- प्रशिक्षण शिविर शनिवार को आयोजित किया गया। ई-प्रशिक्षण (चिंतन...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल  | 

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर का ई- प्रशिक्षण शिविर शनिवार को आयोजित किया गया। ई-प्रशिक्षण (चिंतन बैठक) में भाजपा राजस्थान के प्रदेशमंत्री प्रमोद सांभर, जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला, विधायक पब्बाराम विश्नोई आदि ने मार्गदर्शन किया।

मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हुये प्रमोद सांभर ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारा राष्ट्रीय संकल्प है इसलिये राष्ट्र की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है, उन्होंने बताया की बीजेपी ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोच्च स्थान दिया है। संविधान एवं तिरंगे के अलावा हमने किसी झंडे को नही माना है। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुये जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर राष्ट्रीय सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा कोविड-19 वैक्सीनेशन में सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहयोग करने की अपील की। चिंतन बैठक का संचालन शिविर के संयोजक एवं महामंत्री जसवंतसिंह इंदा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रतन मेघवाल, उपाध्यक्ष ओम बोहरा, सुखराम जाणी, शिवकुमार व्यास, नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, अध्यक्ष गवरां देवी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष केवलराम मेघवाल, यार मोहम्मद सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल हुये।