Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कोरम के अभाव में पालिका बोर्ड बैठक स्थगित, शहर में चर्चाओं का दौर शुरू

  बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | नगर पालिका बोर्ड फलोदी के साधारण सभा की बैठक गुरूवार दोपहर 3 बजे अटल सभागार में अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहल...

 

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | नगर पालिका बोर्ड फलोदी के साधारण सभा की बैठक गुरूवार दोपहर 3 बजे अटल सभागार में अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान की अध्यक्षता में आहुत की गई थी, लेकिन पार्षदों की संख्या कम होने के चलते कोरम पूरा नही हुआ फलस्वरुप बैठक स्थगित करनी पड़ी। नवम्बर 2019 में गठित इस बोर्ड के लिये यह पहला अवसर है जब कोरम के अभाव में बोर्ड बैठक को स्थगित करना पड़ा। पालिकाध्यक्ष पन्नालाल व्यास ने अटल सभा भवन में लगभग पौन घंटे तक पार्षदों के आने का इंतजार किया लेकिन अंत में कोरम पूरा नही होता देख बैठक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

फलोदी नगर पालिका की बोर्ड बैठक में इतनी बड़ी संख्या में एक साथ सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के पार्षदों के गैर हाजिर रहने से शहर में कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कस्बे के राजनीतिक पंडित इसे बोर्ड के लिये शुभ संकेत नहीं मान रहे है। उल्लेखनीय है कि फलोदी नगर पालिका बोर्ड की साधारण सभा की बैठक गुरुवार को दोपहर 3 बजे अटल सभागार में होनी प्रस्तावित थी लेकिन निर्धारित समय तक सत्ता पक्ष कांग्रेस के 8, निर्दलीय 3, भाजपा का 1 तथा 1 मनोनीत पार्षद ही सभागार कक्ष में उपस्थित हुये जिससे कोरम पूरा नही हुआ। इस दौरान नपा अध्यक्ष व्यास ने कांग्रेस पार्टी के कई पार्षदों को फोन भी किया लेकिन अधिकांश पार्षदों मोबाइल बंद मिले।सत्ता पक्ष के 20 पार्षदों का बैठक में उपस्थित नही होना यह जाहिर कर रहा है कि वे अपने नेतृत्व से कही ना कही नाखुश जरूर है। कुछ पार्षदों ने बताया कि इस बैठक में भूमि आवंटन जैसा  मुद्दा बैठक शामिल कर बैठक का महत्व ही खत्म कर दिया फिर हमें बैठक में जाकर क्या करना था। बैठक में सत्ता पक्ष के अलावा विपक्ष के भी सभी पार्षदों का अनुपस्थित रहना शहर में चर्चाओं को हवा दे रहा है। ज्ञात रहे पालिका बोर्ड में कुल 40 पार्षद निर्वाचित होकर आये है, 4 पार्षदों का मनोनयन राज्य सरकार ने किया है, 44 पार्षदों को बोर्ड में शामिल होना था लेकिन बैठक में एक साथ कांग्रेस, भाजपा, निर्दलीय एवं मनोनीत पार्षदों का गैर हाजिर रहना यह जाहिर कर रहा है कि मौजूदा पार्षदों का अपने नेतृत्व में विश्वास कहीं ना कहीं कम जरूर हो रहा है।

यह पार्षद उपस्थित हुए बैठक में उपस्थित

अशोक व्यास, अनामिका मेघवाल, बिस्मिलाह, रेखा व्यास, रिंकिता जैन, प्रदीप भार्गव, छोटूलाल जीनगर, गोपालसिंह, रोमी देवी, अरूण कुमार, कैलाश सुथार, मुकेश माली, चांदनी मेघवाल एवं रमेश थानवी।

मेरे द्वारा शहर के विकास कार्यो में कोई कमी नही रखी गई है, सभी पार्षदों को उचित मान-सम्मान दिया जा रहा है। आज की बैठक में पार्षद  क्यों नहीं आये यह उनसे रूबरू मिलने पर ही पता चल पायेगा। पार्षदों की कोई वाजिब नाराजगी होगी तो उसे दूर किया जायेगा।     -पन्नालाल व्यास अध्यक्ष नगर पालिका फलोदी मंडल फलोदी

बैठक में इतनी बड़ी संख्या में पार्षद क्यों नहीं आये इसका मूल कारण तो अध्यक्ष ही बता पायेगें, हमने तो विपक्ष के दायित्व का निर्वाहन किया है।       -रमेश थानवी, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका मंडल फलोदी।

मैं व्यक्तिगत कार्य के चलते फलोदी शहर से बाहर हूँ, बोर्ड बैठक में इतनी बड़ी संख्या पार्षद क्यों नही आये इसका पता करेगें, मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा की हम सब एकजुट है। -सलीम नागौरी, उपाध्यक्ष नगर पालिका मंडल फलोदी।