Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते बढ रही मंहगाई

मंहगाई काे लेकर बाप में प्रदर्शन् करते कांग्रेस कार्यकर्ता

मंहगाई काे लेकर बाप में प्रदर्शन् करते कांग्रेस कार्यकर्ता

बाप न्यूज |  देश में लगातर बढ रही मंहगाई एवं केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र फलोदी के बैनर तले सोमवार को बाप कस्बे में विरोध-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन बाप एसडीएम महावीर सिंह भाटी को सौंपा गया। प्रदर्शन को लेकर सोमवार सुबह 10 बजे अस्पताल चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्रित हुए। प्रदर्शन व रैली में बैलगाड़ी को भी शामिल किया गया। यंहा से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली गई। रैली में शामिल बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल एवं गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन गया। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता महेश व्यास ने कहा कि केंद्र सरकार की अनदेखी के चलते देश में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। देश के आम नागरिक का जीना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण रोजगार के अवसर निरंतर कम हो रहे हैं। केंद्र के भाजपा सरकार देश की जनता से किये वादे पूरे नही कर पाई है। 

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल कलाम मेहर एवं वरिष्ठ नेता जगदीश पालीवाल ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के भाव बढने से खाद्यान वस्तुओं के दाम भी आसमान छू रहे है। देश के आम व्यक्ति का जीवन यापन मुश्किल हो गया है। पालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि जनहित में तुरंत वापिस लेनी चाहिये। इस दौरान सरपंच संघ फलोदी प्रवक्ता मोहम्मद अली ननेऊ, डीसीसी महासचिव मोहन गोदारा, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, कांग्रेस नेता मनोज पुरोहित, इस्लाम खान, कांग्रेस महासचिव अशोक कुमार मेघवाल, उप सरपंच गोपाल भट्ठड़, पूर्व पार्षद कासम खान, हबीब मेहर, अब्दुल मजीद, ब्लॉक प्रवक्ता नन्दकिशोर तंवर, भास्कर पुरोहित, रामचन्द्र पंवार, गणपत भाट, राजा जोशी, अशोक पुरोहित, मौलवी जमालदीन चारणाई, रईस, श्रीबल्लभ व्यास, ओमप्रकाश खत्री, जितेंद्रसिंह खेतुसर, पूर्व सरपंच आसुसिंह बारू, मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी, सोशल मीडिया प्रभारी याकूब मारवाड़, यूथ कांग्रेस नेता चंदन कुमार एवं मांगीलाल पंवार, पुरखाराम पूनड़ सहित अन्य पदाधिकारी एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।