Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

BJP प्रदेश प्रवक्ता राजवी का बाप में हुआ स्वागत

बाप न्यूज़ | भाजपा (BJP) प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यू सिंह राजवी का रविवार को बाप में मंडल कार्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।...

बाप न्यूज़ | भाजपा (BJP) प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यू सिंह राजवी का रविवार को बाप में मंडल कार्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश प्रवक्ता राजवी के साथ नवनियुक्त भाजयुमों जोधपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष विरेंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया भी थे। प्रदेश प्रवक्ता राजवी बीकानेर से जैसलमेर जा रहे थे, इस दौरान कुछ समय के लिए वे बाप में रूके। मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजवी ने प्रदेश की गहलोत सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। राजवी ने कहा कि गहलोत सरकार में भ्रषटाचार चरम पर है। बिजली के तारों में कंरट नहीं लेकिन बिलों में आए दिन उपभोक्ताओं को करंट लग रहा है। 

सड़को के हाल बेहाल है। राजवी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही जन सुनवाई पर निशाना साधते हुए कहा कि जिम्मेदार व कांग्रेस के नेता जन सुनवाई कर रहे है, लेकिन आमजन की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदेश प्रवक्ता राजवी ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलाताओं से जन जन तक अवगत कराने का आह्वान किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरी माडपुरा ने प्रदेश प्रवक्ता को बताया कि बाप उपखंड कार्यालय में आगामी दिनों में क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तिथि शीघ्र तय कर दी जाएगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरि माडपुरा, मंडल महामंत्री रवि पालीवाल, जाम्भा मंडल अध्यक्ष स्वामी बालकृष्ण, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनलाल पालीवाल, रेवती प्रसाद पालीवाल,  मांगीलाल पालीवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद, भंवरलाल माडपुरा, गिरधारी राम, सालगराम, अजीत सिंह भाटी शेखासर, शिबू खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।