Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मंहगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस का 16 जुलाई को विरोध-प्रदर्शन

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी विधानसभा क्षेत्र की घंटियाली पंचायत समिति मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर एवं यूथ कांग्रेस मुख...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी विधानसभा क्षेत्र की घंटियाली पंचायत समिति मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर एवं यूथ कांग्रेस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार देश में लगातर बढ रही मंहगाई एवं केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र फलोदी के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन कर शुक्रवार को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार घंटियाली को सौंपा जायेगा। 

अध्यक्ष अब्दुल कलाम मेहर ननेऊ

यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र फलोदी के अध्यक्ष अब्दुल कलाम मेहर ननेऊ ने बताया कि देश में लंबे समय से प्रति दिन पेट्रोल, डीजल एवं गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिसके चलते नागरिकों का जीना मुश्किल हो गया है। कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी में भी मंहगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये है। शुक्रवार को घंटियाली में रैली निकालकर नायब तहसीलदार कार्यालय के आगे विरोध-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा जायेगा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता महेश व्यास सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें।