Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम आयोजित

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय एवं सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन पर शनिवार को फलोदी विधानसभा क...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय एवं सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन पर शनिवार को फलोदी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता महेश व्यास एवं नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान के नेतृत्व में तैयार भोजन के 1100 पैकैट जरूरतमंद नागरिकों को बांटे गये एवं 1000 किलोग्राम गुड़ गायों को खिलाया गया। 

कांग्रेस नेता महेश व्यास ने फलोदी, बाप, घंटियाली मुख्यालयों पर जरूरतमंदो लोगों को सेवा दिवस पर खाधान सामग्री वितरित की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता हरिकिशन व्यास, हितेश थानवी, पार्षद घीसूलाल चौरड़िया, सत्यनारायण गुचिया, अशोक व्यास, लीलाधर कन्नौजिया, गोपालसिंह, भूरा व्यास, भागीरथ विश्नोई कानासर, रामू माली, शिवकुमार थानवी सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी प्रकार पार्षद हरेंद्रसिंह रणीसर के नेतृत्व में शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर गायों को गुड़ खिलाकर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गई। 

ग्राम पंचायत ननेऊ में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल कलाम मेहर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत एवं आंगनवाड़ी केन्द्र पर पौधारोपण कर फेस मास्क वितरित किये गये। इस अवसर पर भंवरलाल विश्नोई, उबेद खान, डॉ. सुभाष विश्नोई, वार्डपंच पीरू खान, इमदादुल्ला, बशीर खान, सईद, अहमद, कोजाराम सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।