Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मेजर शैतानसिंह स्टेडियम में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित मेजर शैतानसिंह स्टेडियम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका मंडल फलो...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित मेजर शैतानसिंह स्टेडियम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका मंडल फलोदी के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, कांग्रेस नेता महेश व्यास, एसडीएम यशपाल आहुजा, ईओ अनिल कुमार विश्नोई एवं पार्षदों ने संयुक्त रूप से स्टेडियम में 200 पौधे लगाये। 

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास एवं कांग्रेस नेता महेश व्यास ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से हम तभी सुरक्षित रहेगें जब हम प्रकृति का संरक्षण करेगें। जिस ऑक्सीजन के लिए हमने अपनों को खोया है वो हमें मुफ्त में मिल सकती है बस हमें अधिक से अधिक पौधरोपण कर उसका पोषण करना होगा। आपने शहर के प्रत्येक नागरिक एक वर्ष में एक पौधा लगाने का आह्वान किया।

एसडीएम यशपाल आहुजा ने कहा कि हमने विकास के नाम पर विनाश के बीज बो दिये है अब भी वक्त है हम केवल एक दिन का पर्यावरण दिवस ना मनाकर उस क्षेत्र में लगातार प्रकृति के संरक्षण करने का संकल्प लेवें तभी यह दिवस मनाना सार्थक होगा। इस अवसर पर पार्षद कुंजबिहारी बोहरा, ओमप्रकाश सोनी, अरूण कुमार, मुकेश प्रजापत, श्रीमती अनामिका, मुकेश सांसी, सुश्री रिंकिता जैन, प्रदीप भार्गव, कैलाश सुथार एवं वरिष्ठ नेता हरिकिशन व्यास, उमेश व्यास, अयूब खान, सुरेश व्यास नूनसा सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में ईओ अनिल कुमार विश्नोई ने आभार व्यक्त किया।