Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

बाप न्यूज |  बाप कस्बे में अस्पताल चौराहे पर एक बाइक सवार को कार चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक म...

बाप न्यूज | बाप कस्बे में अस्पताल चौराहे पर एक बाइक सवार को कार चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय का कर्मचारी बताया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे फलोदी रैफर कर दिया गया।

एएसआई धन्नाराम ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उमेदाराम पंचारिया बाइक से उपखंड अधिकारी कार्यालय से पंचायत समिति कार्यालय जा रहा था। अस्पताल चौराहे पर सामने से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछल कर सड़क पर जा गिरा। हादसा होते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे अस्प्ताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे फलोदी रैफर कर दिया। हादसे में दोनो वाहन भी क्षतिग्रस्त हाे गए। जिसे पुलिस ने थाने में खड़ा करवा दिया है। घायल के साथी कर्मचारी ने कार चालक के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया है। पुलिस जांच कर रही है।