Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मुख्यमंत्री कोविड जागरूकता संदेश यात्रा पहुंची फलोदी

  बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | मुख्यमंत्री कोविड-19 जागरूकता संदेश रथ यात्रा बुधवार को फलोदी पहुंची। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर ...

 

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | मुख्यमंत्री कोविड-19 जागरूकता संदेश रथ यात्रा बुधवार को फलोदी पहुंची। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति अनावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा मुख्यमंत्री कोविड जागरूकता संदेश यात्रा ने फलोदी में कोविड-19 से बचाव एवं उपचार के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया तथा उन्हें काढा, फेस मॉस्क, सेनेटाजर आदि वितरित किये। 

इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति अनावरण समिति के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम मेघवाल, नेमीचंद जीनगर, राजेश मेघवाल, गौरव शर्मा, सुरेन्द्र विश्नोई, दाऊलाल भील, नरेश कंडारा आदि उपस्थित रहे। इस दौरान नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पनालाल व्यास, कांग्रेस नेता महेश व्यास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंभसिंह पातावत, जसवंतसिंह, पार्षद लीलाधर कन्नोजिया, चंद्रशेखर कन्नोजिया, मुरलीधर कटारिया, मांगीलाल पंवार आऊ, एडवोकेट शिवलाल बरवड़, एडवोकेट गौतम जयपाल, लाखाराम रणीसर सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।