Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

लक्ष्य निर्धारण पर हुई ऑनलाइन कार्यशाला

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | शिक्षा विभाग एवं भारती फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | शिक्षा विभाग एवं भारती फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में फलोदी, लोहावट, बापिणी, देचू, बाप तथा देसूरी ब्लॉक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी अपने जीवन में अपने लिये एक लक्ष्य की पहचान करें और लक्ष्य के महत्व को समझे। कार्यशाला में पावर पॉइंट प्रजेंटेशन द्वारा विशेष रूप से विद्यार्थी को सहज किया गया एवं बताया गया कि लक्ष्य निर्धारण इतना महत्वपूर्ण क्यों है। लक्ष्य निर्धारण की प्रक्रिया क्या है और स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण कैसे कर सकते है साथ ही लक्ष्य के प्रकारों के बारे में बताया गया। कार्यशाला में फलोदी से रामावतार प्रजापत, विवेकानंद राय, कंचन कुमारी, देसूरी से राजनारायण आदि ने सहयोग किया।