Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विकास के लिये 10 लाख रुपये अतिरिक्त दिये जायेगें

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य में उल्लेखनीय सहयोग करने वाले पार्षदों को उनक...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य में उल्लेखनीय सहयोग करने वाले पार्षदों को उनके वार्ड में विकास के लिये नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा 10 लाख रुपये अतिरिक्त दिये जायेगें।

नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जो भी पार्षद अपने वार्ड में 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का 90 प्रतिशत से ऊपर वैक्सीनेशन करवायेगें उनको अपने वार्ड में विकास कार्यों के लिये 10 लाख रुपये अतिरिक्त स्वीकृत किये जायेगें। नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान एवं ईओ अनिल कुमार विश्नोई ने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्डो में अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है।