Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जिलाध्यक्ष पालीवाल ने किया अस्पताल का दौरा

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उतर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला ने बुधवार को फलोदी जिला चिकित्सालय क...



बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उतर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला ने बुधवार को फलोदी जिला चिकित्सालय का दौरा कर अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। 

इस दौरान जिलाध्यक्ष पालीवाल ने चिकित्सालय में उपस्थित डॉ. रमेश खत्री, डॉ. अभिषेक अग्रवाल एवं डॉ. कैलाश जोशी एवं उनके सहयोगियों से मुलाकात कर चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सालय अधिकारियों के साथ कोविड-19 वार्ड का निरीक्षण किया तथा फेस मास्क वितरित किये। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री रतन मेघवाल, जसवंतसिंह इंदा, जिला उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह आमला, मीडिया प्रभारी सुनिल बुरड़, नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, गजेंद्र जोशी एवं भाजपा तथा सेवा भारती समिति फलोदी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।