Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विधायक विश्नोई ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर राजस्थान में सभी...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर राजस्थान में सभी अधिस्वीकृत एवं गैर अधिस्वीकृत  पत्रकारों को कोरोना फ्रंटलाईन वर्कर  घोषित करने की मांग करते हुये उनका  प्राथमिकता से वैक्सीनेशन करने की मांग की है।

 विधायक पब्बाराम विश्नोई ने पत्र में बताया कि मध्यप्रदेश, उतर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में पत्रकारों को फ्रंटलाईन वर्कर घोषित किया गया है जिसके चलते उनके वैक्सीनेशन का रास्ता साफ हो गया है। विश्नोई ने बताया कि पिछले एक साल सभी पत्रकार कोविड -19 के इस भयानक दौर में सरकार एवं प्रशासन के साथ मिलकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर रहे है इसलिये इनको फ्रंटलाईन वर्कर घोषित किया जाना चाहिये।