Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पातावत ने अग्नि पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक सहायता

बाप न्यूज़ | बाप क्षेत्र के बारू गांव में बीते कुछ दिनो में आगजनी की तीन घटनाएं हुई थी। जिससे पीड़ित परिवारों को काफी नुकसान हुआ। दो किसानों ...



बाप न्यूज़ | बाप क्षेत्र के बारू गांव में बीते कुछ दिनो में आगजनी की तीन घटनाएं हुई थी। जिससे पीड़ित परिवारों को काफी नुकसान हुआ। दो किसानों की खेत में खड़ी गेंहू की फसल ही जलकर राख हो गई थी। एक किसान का झोपड़ा व उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। रविवार को कांग्रेस नेता कंुभसिंह पातावत बाप क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान वे बारू में अग्नि पीड़ितों से भी मिले। पातावत पीड़ित परिवारों से मिले तथा उन्हे संबल दिया। पातावत ने प्रत्येक परिवार को 7100 रूपये की नकद आर्थिक सहायता दी। पातावत ने कहा कि पीड़ित इंसान की सेवा करना नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि वे हमेशा किसान परिवार के साथ खड़े है। इस दौरान यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह खेतुसर, गणेश, मालदेव जेठूसिंह धोलिया आदि साथ थे।