Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पेंशनर समाज का 12 वां वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न, सुथार अध्यक्ष चुने गये

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर लक्ष्मीपुरा क्षेत्र में स्थित विश्वकर्मा छात्रावास परिसर में रविवार को राजस्थान पेंश...



बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर लक्ष्मीपुरा क्षेत्र में स्थित विश्वकर्मा छात्रावास परिसर में रविवार को राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा फलोदी का 12 वां वार्षिक सम्मेलन राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायधिपति रामेश्वर व्यास के मुख्य आतिथ्य में एवं राजस्थान पेंशनर समाज जोधपुर के जिलाध्यक्ष ओपी जोशी की अध्यक्षता में सम्पन हुआ। 

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते जस्टिस रामेश्वर व्यास ने कहा कि 35 वर्षो की सेवाकाल में यह उनका प्रथम सार्वजनिक कार्यक्रम है वह भी वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों के सम्मेलन में शरीक का। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पेंशनरों-पारिवारिक पेंशनरों के लिये कैशलैस चिकित्सा सुविधा के आदेश जारी कर दिये है। व्यास ने कहा कि बुजुर्गो के अनुभव का लाभ लिया जरूर लिया जाना चाहिये। 

इस अवसर पर 75 वर्ष पूर्ण करने वाले वरिष्ठ पेंशनर हरिश्चन्द्र विश्नोई, बाबूलाल पुरोहित, श्यामसुन्दर बोहरा, देवकृष्ण बोहरा, खींवराज पालीवाल एवं देवीसिंह राजपुरोहित का सम्मान किया गया। भामाशाह के रूप में पेंशनर की विधवा बेटी कमला बोहरा जिसे पारिवारिक पेंशन स्वीकृत करवाकर 5.30 लाख का भुगतान दिलवाया गया था उन्होने उप शाखा को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की, उनका सम्मान किया गया। इस दौरान एसबीआई में सेवायें दे चुके भीखमसिंह राजपुरोहित का भी सम्मान किया गया। चुनाव अधिकारी किशोर कुमार बोहरा ने उपशाखा के नये अध्यक्ष के लिये उपस्थित सदस्यो से नाम चाहे गये तब सभी सदस्यों ने वर्तमान अध्यक्ष जयकृष्ण थानवी पर के नाम पर सहमति दी लेकिन 13 वर्षो से अध्यक्ष के रूप में  सेवायें दे रहे थानवी ने स्वास्थ्य ठीक नही रहने के कारण असमर्थता जताते हुये अध्यक्ष के रूप में हस्तीमल सुथार का नाम प्रस्तावित किया जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति दी तथा हस्तीमल सुथार को फलोदी उप शाखा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

संगठन के संविधान के अनुसार सुथार आगामी 5 वर्ष के लिये अध्यक्ष चुने गये है। निवर्तमान अध्यक्ष थानवी ने वर्ष 2020-21 के आय-व्यय का लेखा सदस्यों के समक्ष पेश किया। इस अवसर पर जिला शाखा जोधपुर के हेमराज गौड़ सचिव, मधुबिहारी ओझा कोषाध्यक्ष,गोपाललाल माथुर, डीसी सिंघवी, महेश माथुर, अरूण बहुरा, बाबूलाल शर्मा, सूरजमल नागल, हरिकिशन नागल, हनुमान शर्मा, चैनसुख नागल, मदनलाल सुथार, रामनारायण व्यास, मुख्य संरक्षक प्यारेलाल थानवी, यागचन्द्र नागल, रिद्धकरण बोहरा, प्रकाश शर्मा, मोतीलाल दैया, जीतमल गुचिया, खेताराम चौधरी, देवप्रकाश, छगनलाल, श्रीगोपाल गुचिया, कन्हैयालाल व्यास, ईश्वरलाल, शंकरलाल, जोगाराम, खेमाराम, अलसीदास, बालकिशन, ओमप्रकाश एवं मदन पुष्करणा सहित दर्जनों पेंशनर उपस्थित थे। अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष हस्तीमल सुथार ने आभार व्यक्त किया।