Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नेता प्रतिपक्ष थानवी ने लगाया अनदेखी का आरोप

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  नगर पालिका मंडल फलोदी के वरिष्ठ पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी ने मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष पन्ना...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  नगर पालिका मंडल फलोदी के वरिष्ठ पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी ने मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान एवं अधिषाशी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई को पत्र भेजकर विकास कार्यो में उनकी अनदेखी का आरोप लगाया है।

नेता प्रतिपक्ष थानवी ने बताया कि उन्होंने दो पत्रो के माध्यम से वार्ड नंबर 21 में विकास कार्य करवाने की अनुशंसा की थी। जिसका इंजीनियर द्वारा तकनीमा बना दिया गया था लेकिन अभी तक इस कार्यो की निविदा नही निकाली गई है तथा कार्य नही करने के लिये बहाने बाजी की जा रही है। पालिका में सभी स्तर पर सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन विकास कार्य नही करवाये गये। थानवी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के नाते उनको सकारात्मक जबाब तक नही मिल रहा है तो आम नागरिक की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। थानवी ने कहा कि अगर पालिका प्रशासन ने अपना रवैया नही सुधारा तो उन्हें कार्रवाई करने के लिये विवश होना पड़ेगा।