Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अजाक देचू की तहसील कार्यकारिणी का गठन, भाटिया अध्यक्ष मनोनीत

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती तहसील मुख्यालय देचू में डॉ.अम्बेडकर अनुसूचित जाति कर्मचारी-अधिकारी एसोसिएश...



बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती तहसील मुख्यालय देचू में डॉ.अम्बेडकर अनुसूचित जाति कर्मचारी-अधिकारी एसोसिएशन अजाक की संगठनात्मक बैठक अजाक जोधपुर के जिलाध्यक्ष सोहनलाल लखानी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन हुई। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष डॉ. भगवानाराम, महासचिव धाराराम, चंपालाल धारू,

महेंद्र नागौरा, संयुक्त सचिव गोविंदराम लवा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंसत कुमार राॅयल भी शामिल हुये। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सर्व सहमति से अजाक देचू की तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें रामूराम भाटिया को अध्यक्ष, भूरचंद गर्ग को महासचिव, नरपतराम को कोषाध्यक्ष, रामनिवास रैगर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश जयपाल, दुर्गाराम बिरठ एवं ललित कुमार कथिरिया को सचिव, मोहनराम, कालूराम अटल एवं शंकरलाल को संयुक्त सचिव, मांगीलाल कथिरिया एवं पूनाराम इणखियां को सलाहकार तथा प्रहलादराम पंवार को संरक्षक मनोनीत किया गया। 

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते अजाक जिलाध्यक्ष सोहनलाल लखानी ने अजाक के इतिहास एवं कार्य पद्धति के बारें में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिये अजाक निरंतर कार्य कर रहा है। सेवा काल के दौरान अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न स्तरों पर दोयम दर्जे के व्यवहार का सामना करना पड़ता है, संविदा भर्तियों के माध्यम से अनुसूचित जाति का आरक्षण छीना जा रहा है। इन सभी मुद्दों पर अजाक सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। बैठक में भींयाराम सगरा ,भागीरथ लवा, अशोक आसरलाई, जब्बराराम चौहान, आशाराम चौहान, गिरधारी इणखियां, मांगीलाल सगरा सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक का संचालन अजाक देचू के कोर्डिनेटर गोविंदराम लवा खिंयासरिया ने किया। अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष रामूराम भाटिया ने आभार व्यक्त किया।