Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अपनी अगली पीढ़ी के भविष्य के लिए सबका समर्पण जरूरी : महंत

Bap News :  भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर हमारी 20 पीढ़ी के संघर्ष के बाद यह अवसर हमें मिला। अब हम अपने पूर्वजों के बलिदान को ध्यान में रखकर...

Bap News :  भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर हमारी 20 पीढ़ी के संघर्ष के बाद यह अवसर हमें मिला। अब हम अपने पूर्वजों के बलिदान को ध्यान में रखकर श्रीराम मंदिर निर्माण में निधि समर्पण करें। हम हमारी अगली पीढ़ी के भविष्य का ध्यान रख कर समर्पण निधि देवे। यह केवल श्रीराम मंदिर नही हैं, यह हिन्दू राष्ट्र की नींव साबित हो, इस उधेश्य को ह्रदय में धारण कर निधि समर्पण करें। 


यह बात जाम्बा महंत भगवानदास ने जाम्बा ढाणी में एक आयोजन में कही। महंत ने बताया हिन्दू समाज ने पूरे विश्व को बता दिया कि भारत सोने की चिड़िया है। यहां धन की कोई कमी नही। हर हिन्दू भमाशाह बन कर राष्ट्र के हर कार्य में सहयोग की भावना रखता है। हम विश्व को सब कुछ दे रहे है। ज्ञान, धन, बल में हम सबसे श्रेष्ठ है। हमारा मंत्र सर्वे भवन्तु सुखिनः है। हम सब में राम देखते हैं। सबरी के भी राम, निषाद के भी राम, अहिल्या के भी राम, हनुमान के भी राम, जटायु के भी राम है। उन्होंने निधि संग्रह में अपना अमूल्य समय देने वाले राम भक्तो को राम के दूत की संज्ञा देते हुए उनके योगदान को श्रेष्ठ बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजुद थे।