Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

वर्षा जल का संचय समय की मांग, घटता जल स्तर चिंताजनक : राजेन्द्र कुमार

बाप न्यूज़ |  ग्राविस उप केंद्र बाप में संचालित डीएमएचआर परियोजना के तहत शुक्रवार को टांका मेंटेनेंस प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यशाला में...

बाप न्यूज़ |  ग्राविस उप केंद्र बाप में संचालित डीएमएचआर परियोजना के तहत शुक्रवार को टांका मेंटेनेंस प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यशाला में किसानो व टांका लाभार्थियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कार्यक्रम समन्यवक राजेंद्र कुमार ने कहा कि हजारो गेलन बरसाती पानी व्यर्थ बह जाता है। हमे उस जल का संचय कर देश मे घट रहे जल स्तर को बढाना चाहिए। जल संचय कर भूमिगत जल बढाने में सहायक बन सकते है। इस समय भूमिगत जल दिनोदिन कम हो रहा है, जो कि चिंता का विषय है। उन्होने कहा कि जल संग्रहण के लिए टांका निर्माण कर महिलाओं की परेशानी को कम कर सकते है। 

उन्होने कहा कि एक महिला जीएलआर से पानी लाकर उसका उपयोग करती है, यह बहुत कष्टदाई है। एक महिला तीन तीन घड़े एक साथ पानी लेकर आती है। घरो मे टांका बनने से परिवार को स्वच्छ पानी मिलेगा। समय की भी बचत होगी। प्रशिक्षण में घरो की छतों के पानी को टांको में संग्रह करने को कहा गया। 

इस दौरान केंद्र प्रभारी हुकमाराम, कर्ण छापरिया, मेघराज, मनीष बालोटिया, मंजू भाटी, अमाना राम, हनीफ, जीवन राम सहित कई लाभार्थी मौजुद थे।