Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

टेकरा में सैन्य सम्मान के साथ हुई सैनिक की अंत्येष्टी

रामदेवरा के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में हुई थी सैनिक की मौत Bap News : बाप क्षेत्र के टेकरा (TEKRA) निवासी सैनिक देवीसिंह पुत्र सुमेरसिंह...

रामदेवरा के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में हुई थी सैनिक की मौत

Bap News : बाप क्षेत्र के टेकरा (TEKRA) निवासी सैनिक देवीसिंह पुत्र सुमेरसिंह का बीती रात रामदेवरा के पास सड़क दुर्घटना (ACCIDENT) में निधन हो गया। शुक्रवार को टेकरा गांव में सैनिक की सैन्य सम्मान के साथ अत्येंष्टी की गई। 

दुर्घटना के बाद उनके शव को पोकरण ले (Pokran)जाया गया। आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद सैनिक का शव शुक्रवार को टेकरा गांव लाया गया। पोकरण से सैन्य अधिकारी व जवान तथा बाप से तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी सहित स्थानीय पुलिस अधिकारी भी टेकरा पहुंचे। अंतिम संस्कार से पहले सेना के जवानो ने सैनिक की पार्थिव देह को सलामी दी। सैनिकों ने हथियार झुका दो मिनट का मौन रखा तथा पुष्पचक्र अर्पित किए। अंतिम संस्कार में मौजूद सभी की आंखे नम हो गई। 



जानकारी के अनुसार देवीसिंह कुमाऊं रेजिमेंट में थे। दो माह से वह अवकाश पर आए हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि सैनिक का परिवार फलोदी में रहता है। 31 जनवरी को उनको ड्यूटी पर जाना था। गुरूवार रात को वह अपनी कार से आवश्यक कार्य के लिए फलोदी से पोकरण जा रहे थे। इस बीच दुर्घटना हो गई।

अंत्येष्टि के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुनसिंह, किसान नेता चतुरसिंह, सावंत सिंह, भोमसिंह, नखतसिंह, नरपतसिंह, रतनसिंह, मगसिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।