Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

लाखा खान का गणतंत्र दिवस पर ग्रामीणों ने किया सम्मा

Bap News :    मांगणियार समुदाय में प्यालेदार सिंधी सांरगी बजाने वाले एकमात्र कलाकार लाखा खान को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। गणतंत्र दिवस...

Bap News :   मांगणियार समुदाय में प्यालेदार सिंधी सांरगी बजाने वाले एकमात्र कलाकार लाखा खान को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बाप क्षेत्र के राणेरी गांव के लाखा खान को पद्मश्री अवार्ड मिलने की घोषणा होते ही समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। प्यालेदार सिंधी सांरगी की मधुर धुनों से दुनिया को कायल करने वाले लाखा खान को क्षेत्र के लोग भी ठीक से नही जानते थे। किन्तु आज हरेक की जुबां पर लाखा खान का नाम चढ़ गया है। 


राउमावि राणेरी में आयोजित हुए गणतंत्र दिवस समारोह में 
पद्मश्री अवार्ड से नवाजे जाने वाले लाखा खान का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सरपंच केशराराम,  राजेश कुमार, भाजयूमो जिला मंत्री जोधपुर देहांत उत्तर श्याम काछबाणी, उपसरपंच लखुराम, डॉक्टर मदनगोदारा, मुन्ना भाई, जगदीश रामाणी, शिशपाल मांजु, विक्रम पदमेत, श्रवण फौजी, हरिश सोनलपुरा, प्रमोद खीचड़, कवरलाल खीचड़ आदि ने खुशी जाहिर की। सोनलपुरा सरपंच भंवरलाल खिलेरी ने भी लाखा खान का उनके घर पर जाकर सम्मान किया। बाप सरपंच लीलादेवी पालीवाल, पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल, पूर्व सरपंच किशनलाल पालीवाल, किसान नेता हनुमान आमराणी, भाजपा मंडल बाप अध्यक्ष हरि माडपुरा, जाम्भा मंडल अध्यक्ष स्वामी बालकृष्ण, बाप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता पहाड़ सिंह रावरा व नंदकिशोर तंवर, मनोज पुरोहित, शिक्षाविद राधेश्याम खत्री सहित कई लोगों ने खुशी जताई।