Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कांग्रेस बूथ से यूथ तक होगी मजबूत : व्यास

Bap News :  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के फलौदी विधानसभा के बूथ लेवल कार्यकर्ता सदस्यता अभियान व दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम शुक्रवार को घंट...

Bap News :  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के फलौदी विधानसभा के बूथ लेवल कार्यकर्ता सदस्यता अभियान व दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम शुक्रवार को घंटियाली पंचायत समिति क्षेत्र के भींयासर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पीसीसी सदस्य मोमराज डारा ने बूथ में यूथ कार्यकर्ताओं को जोड़कर आगामी पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव ही नही अपितु कांग्रेस पार्ट्री को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की अपील की। डारा ने आगामी जिला परिषद व पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड बनाने पर जोर दिया। 

कांग्रेस नेता महेश व्यास ने कहा कि गांव का निर्माण ही राष्ट्र का निर्माण है। गांव के विकास में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का योगदान व कांग्रेस सरकार की हमेशा अहम भूमिका रही है। व्यास ने कहा कि पंचायत समिति, जिला परिषद चुनाव में प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता लग जाये। 
वरिष्ठ नेता कुम्भसिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री की छवि का हवाला देते हुए कहा कि फलौदी विधानसभा के तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस का प्रधान बनेगा। 
इस दौरान रूपाराम कालीराणा, भंवरलाल सरपंच रड़काबेरा, समाजसेवी पपुराम सुथार, मोहम्मद अली सरपंच ननेऊ, मोहन गोदारा डीसीसी सदस्य, जगदीशचन्द्र सरपंच गांधीसागर, पूनमचंद सरपंच, बलवन्ताराम पूनियां, गोपाल लोल, रामनिवास डारा,  बाबूराम,मांगीलाल बस्ताणी, श्याम तेजाणी, सहीराम, गोपाल भीयाणी, सुरेंद्र,सोनाराम, भंवरलाल सांसी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।