Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अखंड सुहाग की कामना के साथ मनाई करवा चौथ

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार सांय को अखंड सुहाग की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने करवा च...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार सांय को अखंड सुहाग की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा एवं दिन भर निर्जला रहकर रात को चंद्रमा के दर्शन कर पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला। 

अखंड सौभाग्य एवं सुख समृद्धि की कामना से जुड़ा करवा चौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलायें अपने पति की लंबी आयु के लिये रखती है। करवा चौथ कार्तिक महिने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। करवा चौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से पहले शुरू होता है जो  रात में चंद्रमा दर्शन के बाद पूरा होता है। शाम को सुहागिन महिलाओं ने गोधूलि वेला के बाद मां - गौरी गणेश का पूजन कर पौराणिक कथाओं का श्रवण किया।

फलोदी कस्बे में दीनदयाल थानवी मार्ग पर श्रीमती हेम‌किरण थानवी,  नीतू बोहरा, वीणा पुरोहित,रेणु‌ बोहरा, अंकिता व्यास आदि ने करवा चौथ आयोजन में उत्साह से भाग लिया।