Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जागृति रैली निकालकर नागरिकों को किया जागरूक

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड-...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड-19 जन जागृति रैली निकाली गई। नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान एवं अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई के नेतृत्व में जागृति रैली नगर पालिका कार्यालय से शुरू हुई जो विभिन्न मार्गो से होते हुये मलार रोड पहुंचकर सम्पन हुई। 

इस दौरान बसों, टेपों, हाथ ठेले तथा दुकानदारों को कोविड -19 से बचाव के लिये जागरूक किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, अधिषाशी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने वाहन चालकों एवं राहगीरो को 325 फेस मास्क एवं पैंपलेट का वितरण किया गया। जागरूकता रैली में अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, पालिका ईओ अनिल कुमार विश्नोई, पार्षद सत्यनारायण गुचिया, घीसूलाल चौरड़िया, कैलाश सुथार, गोपालसिंह, छोटूलाल जीनगर, अशोक बोहरा, हरीकिशन व्यास, अजय व्यास, श्रीमती मेनका विश्नोई, अशोक थानवी, सुरेश व्यास नूनसा, प्रेम गुचिया, शिवकुमार थानवी, मनोज व्यास, चंद्रप्रकाश जीनगर, गणेश प्रसाद थानवी, कपिल, जयकिशन जोशी, रामनिवास, विनोद बारासा, देवपुरी,गोपाल जोशी, मनोहर,श्रीमती संतोष, झूमरलाल आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।