Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा अध्यक्ष ने की रेल संचालन शुरू करवाने की मांग

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला ने शनिवार को केंद्रीय जल शक्ति...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला ने शनिवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र भेजकर जैसलमेर वाया जोधपुर होते हुये दिल्ली तक पूर्व में संचालित होने वाली रेल का संचालन पुन: शुरू करवाने की मांग की है। 

पालीवाल ने ज्ञापन में बताया पूर्व में जैसलमेर से दिल्ली के लिये प्रतिदिन दो ट्रेनों का संचालन होता था जिसको कोविड -19 के चलते मार्च के अंतिम सप्ताह में बंद कर दिया गया था जिसे सात माह बाद भी शुरू नही किया गया है।रेल संचालन बंद होने से इस क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है, इसलिये इन रेलों का संचालन पुन: शुरु करवाया जाना चाहिये ताकि जनता को जोधपुर, जयपुर तथा दिल्ली आवागमन में सुविधा हो सके।