Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सारण ने संभाला माॅडल स्कूल में प्रधानाचार्य का पदभार

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मोहन छंगाणी नगर में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय माॅडल स्कूल फलोदी के प्रधानाचा...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मोहन छंगाणी नगर में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय माॅडल स्कूल फलोदी के प्रधानाचार्य का पदभार वरिष्ठ शिक्षाविद् महिपाल सिंह सारण ने शनिवार को संभाल लिया है।

सारण राउमावि मोखेरी से स्थानांतरित होकर फलोदी आये है। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर व्याखाता श्रीमती ज्योतिबाला, प्रधानाचार्य बद्रीनारायण विश्नोई, शिक्षक नेता रेंवतलाल लीलावत, अरूण कुमार व्यास, रामनानायण विश्नोई, शिक्षक संघ अम्बेडकर के अध्यक्ष आसुराम परिहार, व्याखाता विशंभर थानवी, प्रमोद थानवी, नरेंद्र शर्मा, कमलेश चौधरी, मनमोहन व्यास, महिपाल सिंह, सुरजीत सिंह, प्रेम विश्नोई सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। नव नियुक्त प्रधानाचार्य महिपाल सिंह सारण ने माॅडल स्कूल फलोदी को शिक्षा जगत में नई ऊंचाईयों पर ले जाने का भरोसा देते हुये समस्त स्टाफ से सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया।