Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विश्व पशु दिवस पर नाहटा को मिला परम अनुकंपा अवार्ड

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी कस्बे के प्रमुख समाज सेवी एवं गौसेवक रविद्र कुमार नाहटा को परम अनुकंपा अवार्ड से सम्मानित कर 51 हज...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी कस्बे के प्रमुख समाज सेवी एवं गौसेवक रविद्र कुमार नाहटा को परम अनुकंपा अवार्ड से सम्मानित कर 51 हजार का चैक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। 

यह वर्चुअल कार्यक्रम राष्ट्र संत परमपूज्य गुरुदेव नम्र मुनीजी महाराज की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन देश की तीन प्रख्यात संस्थाओं समस्त महाजन, करुणा फाउंडेशन ट्रस्ट तथा अर्हम युवा सेवा ग्रुप मुंबई-अहमदाबाद द्वारा किया गया। पूरे भारत से चुनिंदा 51 लोगों को यह सम्मान दिया गया है। पशु कल्याण सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए विश्व पशु दिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

समस्त महाजन के मैनेजिंग डायरेक्टर गिरीश भाई शाह, करुणा फाउंडेशन ट्रस्ट के मित्तल खेतानी, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के वल्लभभाई कथिरिया,मुंबई विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा सहित देश की कई जानी-मानी हस्तियां इस ऑनलाइन प्रोग्राम में शामिल हुई। सम्मान पत्र मिलने के बाद रविद्र कुमार जैन ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि यह देव गुरु धर्म की कृपा  ही है कि हमारे मन मस्तिष्क में सभी जीवो के प्रति करुणा का भाव है, गिरीश भाई शाह के मार्गदर्शन में जीव दया का जो अनुपम कार्य करने का अवसर मिला है वह सदैव यादगार रहेगा। 

परम गुरुदेव ने सभी उपस्थित महानुभावों को आशीर्वाद देते हुये कहा कि आज विश्व पशु दिवस पर हम अपने विचारों में जगत के समस्त प्राणियों के प्रति प्रेम भाव सदैव के लिये कायम करे,अन्य लोगों के मन में भी सभी जीवों के प्रति प्रेमभाव बढ़ाने का प्रयास करे,उन्होंने कहा कि जब जन-जन में जीवों के प्रति प्रेम भाव होगा तो कोई भी पशुओं के प्रति क्रूर नही करेगा। गुरुदेव ने आयोजकों तथा सम्मानित होने वाले सदस्यों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी एवं सदैव धर्म से जुड़कर अपनी प्रज्ञा के साथ समाज के हित कार्य करने का आह्वान किया। नाहटा ने सम्मान स्वरूप मिली 51 हजार की राशि को आयोजक संस्थाओं को सुपुर्द कर दिया।