Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के जन्मदिन कंबल वितरित किये गये

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक डॉ.सतीश पूनिया के जन्म दिवस को भाजपा प्रदेश भर म...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक डॉ.सतीश पूनिया के जन्म दिवस को भाजपा प्रदेश भर में सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा ने बताया गया कि प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का जन्मदिन शनिवार को सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, विधायक पब्बाराम विश्नोई, जिला प्रभारी तरूण शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा के नेतृत्व में फलोदी मुख्यालय पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत कच्ची बस्ती में गरीब-अहसाय लोगों को गर्म कपड़े, कंबल एवं फल का वितरण किया गया।


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन माध्यम से रक्तदान करने के संकल्प पत्र भी भरे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रतन मेघवाल, उपाध्यक्ष मदन पालीवाल, विक्रमादित्य सिंह आमला, मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार बुरड़, उपाध्यक्ष रावलसिंह राजपुरोहित, युवा नेता मोतीलाल भार्गव, मोतीलाल माली खीचन, हरिश दवे, जयप्रकाश बोहरा, कपिल शर्मा, करणसिंह शेखावत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।