Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नगर पालिका का जागरूकता अभियान जारी, फेस मास्क किये वितरित

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड -1...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत कोविड -19 जागरूकता के तहत जन जागृति रैली निकाली गई। नगर पालिका मंडल फलोदी के अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई के नेतृत्व में शुरू हुई जागृति रैली पालिका सफाई विभाग, त्रिपोलिया बाजार, स्टेशन रोड, बस स्टैंड, अम्बेडकर सर्किल होते हुये कृषि मंडी कार्यालय पहुंचकर सम्पन हुई।


इस अवसर पर अधिषाषी अधिकारी विश्नोई एवं जनप्रतिनिधियों ने राहगीरो को 1050 मास्क एवं पैंपलेट का वितरण किया तथा दुकानों के दरवाजों पर नो मास्क-नो एंट्री के स्टीकर्स भी चिपकाये एवं आम जन से कोरोना के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। जागरूकता रैली में अधिषाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई, पालिका पार्षद सत्यनारायण गुचिया, घीसूलाल चौरड़िया, कैलाश सुथार, उमेश व्यास, हरीशंकर, रमेश बोहरा, कन्हैयालाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश व्यास नूनसा, प्रेम गुचिया, अशोक छंगाणी, गणेश प्रसाद थानवी, ओमप्रकाश जीनगर, मनोज व्यास, देवाशिष दवे, नंदकिशोर शर्मा, गोपाल जोशी, पीकेश, रामनिवास, जयकिशन जोशी, विनोद बारासा, मनोहर, विक्रम, श्याम, विक्रम, श्रीमती संतोष, झूमरलाल आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।