Page Nav

HIDE
Friday, July 11

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

शर्मा सेवा सप्ताह कार्यक्रम प्रभारी मनोनीत

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया एवं देश के गृह मंत्री अमित शाह के 56 वें ज...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया एवं देश के गृह मंत्री अमित शाह के 56 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सेवा सप्ताह कार्यक्रमों के आयोजन के लिये युवा मोर्चा द्वारा ज़िला प्रभारी मनोनीत किये गये है।


जोधपुर देहात उत्तर के लिये तरूण शर्मा को प्रभारी मनोनीत किया गया है। भाजपा मीडिया प्रभारी सुनिल बुरड़ ने बताया कि भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एडवोकेट तरूण शर्मा छात्र जीवन से ही जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर में एबीवीपी के कार्यकर्ता के रूप सक्रीय रहे है। शर्मा विश्वविद्यालय का चुनाव लड़ने के साथ ही भाजपा के जिला आईटी संयोजक, लोकसभा, विधानसभा चुनावों में संगठन के निर्देशानुसार राजस्थान के विभिन्न विधानसभा एवं लोकसभा क्षेत्र में प्रभारी भी रहे है।

शर्मा की नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा, वरिष्ठ नेता जानकीलाल शर्मा, महामंत्री रतन मेघवाल, उपाध्यक्ष रावलसिंह राजपुरोहित, भोमसिंह राजपुरोहित आदि ने खुशी व्यक्त की है।