Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नागरिकों को मास्क वितरित कर दिया जागरूकता का संदेश

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आह्वान पर कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन नो मास...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आह्वान पर कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत टीम महेश व्यास तथा केसर मेडिकल फलोदी के संयुक्त तत्वावधान में आमजन को जागृत करने के लिये फलोदी शहर के मुख्य बाजारों में निशुल्क फेस मास्क का वितरण किया गया। 


इस अवसर पर फलोदी उप जिला कलक्टर यशपाल आहुजा, बाप उपखंड अधिकारी महावीर सिंह, पार्षद घीसूलाल चौरड़िया, मनोज बोहरा, पार्षद अशोक व्यास, यश जोशी, मुकेश पंवार, महिपाल विश्नोई सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर राहगीरों तथा दुकानदारों को फेस मास्क वितरित कर कोरोना से बचाव का संदेश दिया गया।