Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा नेता राजपुरोहित ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल   भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता भोमसिंह राजपुरोहित खीचन एवं रावलसिंह राजपुरोहित खिरजा ने शुक्रवार को ग्राम पं...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता भोमसिंह राजपुरोहित खीचन एवं रावलसिंह राजपुरोहित खिरजा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत खीचन, पलीना, आमला, शैतानसिंह नगर, कोलू पाबूजी, विजय नगर आदि का दौरा कर स्थानीय किसानों से जन सम्पर्क किया तथा हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पास किये गये किसान विधेयकों के संबध में जानकारी देते हुये उसमें निहित किसानों के हितों की जानकारी दी।

राजपुरोहित ने कहा किसानों की आय दोगुनी करने के लिये कृषि विधेयकों को पारित कर कानून बनाया गया है। उन्होंने बताया कि विपक्षी दलों द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है जिससे किसानों को सावचेत रहने की जरूरत है। आपने भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी किसानों से निरंतर जन सम्पर्क कर कृषि कानून के बारें में जानकारी देने का आह्वान किया।