Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नगर पालिका द्वारा सफाई अभियान का आगाज

  Bap News : अशोक कुमार मेघवाल   फलोदी नगर पालिका क्षेत्र में 16 सितम्बर से आगमी 15  अक्टूबर तक सभी 40 वार्डो में व्यापक स्तर पर चलाये जाने ...

 Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  

फलोदी नगर पालिका क्षेत्र में 16 सितम्बर से आगमी 15  अक्टूबर तक सभी 40 वार्डो में व्यापक स्तर पर चलाये जाने वाले  सफाई अभियान का आगाज बुधवार को वार्ड नंबर एक तथा दो से किया गया। इस अवसर पर दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने वृहद स्तर कचरा एकत्रित उसका निस्तारण किया। 

नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान एवं अधिषाशी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई ने बताया उप निदेशक स्थानीय निकाय जोधपुर के निर्देशानुसार सभी 40 वार्डो में 16 सितम्बर से 15 अक्तूबर तक सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई, बबूल की कटाई, रोड पर से मिट्टी हटाने सहित अन्य कार्य करवायें जायेगें जिसका शुभारंभ बुधवार को किया गया है। 
सफाई अभियान का कार्य श्रीमती मेनका विश्नोई प्रभारी अधिकारी, पालिका के जेईएन संजय बोड़ा तथा कनिष्ठ सहायक प्रेम गुचिया की उपस्थिति में चल रहा है। इस दौरान जेसीबी की मदद से बबूल की झाड़ियो को काटा गया तथा मौसमी बीमारियों को रोकने के लिये फोगिंग भी की गई।पालिका ईओ विश्नोई ने बताया कि प्रत्येक दिन 2 वार्डो में 30 सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य किया जायेगा।