Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विद्युत समस्याओं को लेकर भाजपा ने हल्ला बोला

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के नेतृत्व में राज्य में बिजली सम...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल 
भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला के नेतृत्व में राज्य में बिजली समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी हल्ला बोल अभियान के तहत सोमवार को प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डिस्काॅम एक्सईएन को सौंपा। 

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के समय घोषणा पत्र में अगले पांच साल तक बढोतरी नही करने का वादा किया था लेकिन सरकार बनने के बाद विभिन्न तरीकों से विधुत दरों में 20 प्रतिशत तक की बढोतरी की है तथा स्थाई शुल्क में भी वृद्धि की गई है। कोरोना काल में भी उपभोक्ताओं को राहत नही दी गई। 
ज्ञापन में चार माह के विद्युत बिल माफ करने, विधुत शुल्क, स्थाई शुल्क, फ्यूल चार्ज की वृद्धि वापिस लेने, उधोगों पर फिक्स चार्ज यूनिट के तौर पर वसूली गई राशि समायोजित करने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विधुत कटौती बंद करने, किसानों के बिजली बिल माफ करने, अवैध वीसीआर भरना बंद करने तथा किसानों के लिये अनुदान राशि 833 रूपये वापिस शुरू करने की मांगे प्रमुख है। 
हल्ला बोल कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह राजपुरोहित, माधुसिंह देवड़ा, शिवकुमार व्यास, शिव पंचारिया, सुनिल बुरड़, सुखराम जाणी, जयप्रकाश बोहरा, अमृतलाल, हरनारायण जगिया, जेपी जोशी सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान भाजपाईयों ने पुतला दहन भी किया। इसी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह राजपुरोहित ने भी अधिषाशी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।