Page Nav

HIDE
Wednesday, May 21

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

पीएम के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, 18 अगस्त को रक्तदान शिविर

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल   भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न स्थानो...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  

भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
पौधरोपण करते जिलाध्यक्ष।

फलोदी कस्बे में आदर्श नगर क्षेत्र में स्थित सिद्धी विनायक मंदिर परिसर में विधायक पब्बाराम विश्नोई, भाजपा जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला, भाजपा महामंत्री रतनलाल मेघवाल, शिवकुमार व्यास, उपाध्यक्ष ओम बोहरा, नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, जसवंतसिंह इंदा, अभय सोनी, मीडिया प्रभारी सुनिल बुरड़, ज्ञानसिंह राहड़ा, जगदीश पालीवाल, माणकलाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
इसी प्रकार भाजपा फलोदी पूर्व देहात मंडल अध्यक्ष अशोकसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में एवं जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल के मुख्य आतिथ्य में ननेऊ ग्राम पंचायत में भी पौधरोपण किया गया। देहात मंडल के गांव विजयनगर, चिड़ी, मोटाई, ननेऊ, लोर्डिया, भोजासर सहित विभिन्न गांवो में भी पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित किये गये। 
इस अवसर पर मोहम्मद रफीक, किसनाराम, बाबूराम,  रतनाराम, पवन ओझा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला मीडिया प्रभारी सुनिल बुरड़ ने बताया कि गुरूवार को फलोदी कस्बे सहित सभी मंडलों में एक साथ पौधरोपण, गायों के लिये लापसी तथा चारा वितरण के कार्यक्रम आयोजित किये गये। 
भाजयुमो जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा ने बताया कि शुक्रवार को फलोदी अस्पताल के ब्लड बैंक में भाजयुमो द्वारा पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।