Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कोरोना पाॅजिटिव मरीज पीएचईडी कर्मचारी कंटा का निधन

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  फलोदी नगर पालिका क्षेत्र में रघुनाथपुरा दीनदयाल वाचनालय के पास रहने वाले जलदाय विभाग के एक 52 वर्षीय कर्मचार...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल 
फलोदी नगर पालिका क्षेत्र में रघुनाथपुरा दीनदयाल वाचनालय के पास रहने वाले जलदाय विभाग के एक 52 वर्षीय कर्मचारी का जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार निधन हो गया है। कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव मरीज थे। 

उल्लेखनीय है कि 4 अगस्त को जलदाय विभाग फलोदी में स्टोर मुंशी के पद पर कार्यरत मुरलीधर पुरोहित कंटा उर्फ बबलू कंटा को स्वास्थ्य संबधित दिक्कत होने पर उनके परिजन उनको उच्च स्तरीय इलाज के लिये महात्मा गांधी अस्पताल जोधपुर ले गये थे।
जहां पर उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। जो पाॅजिटिव पाया गया था। कंटा चिकित्सालय में वेंटिलेटर पर थे, जहां पर शुक्रवार को उनका निधन हो गया। फलोदी में शुक्रवार सांय 5 बजे ब्रहमबाग में कोविड -19 की गाईडलाईन की पालना करते हुये अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर इंसिडेंट कंमाडर यशपाल आहुजा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पीएचईडी फलोदी के अधिषाशी अभियंता संजय माथुर, एक्सईएन
रविंद्र कुमार चौधरी, सहायक अभियंता जेके सुथार, महेंद्र पुरोहित, फलोदी कांग्रेस अध्यक्ष श्रीगोपाल व्यास, वरिष्ठ नेता आंनद व्यास आदि ने मुरलीधर कंटा उर्फ बबलू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।