Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

उच्च अंक लाने वाले छात्रों का सम्मान

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रामदेवरा रोड पर एकां चौराहा के पास स्थित आदर्श गायत्री उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी ...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल 
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रामदेवरा रोड पर एकां चौराहा के पास स्थित आदर्श गायत्री उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित परीक्षा में उच्च अंक लाने वाले कक्षा 10 वीं एवं  12 वीं के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह नगर पालिका फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान के सांनिध्य में सम्पन्न हुआ।
अध्यक्ष व्यास ने विधार्थियों का साफा तथा माला पहनाकर सम्मान किया।विद्यालय के छात्र गणेश पालीवाल ने 90  प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय स्तर पर प्रथम  तथा अभिषेक ने  89 प्रतिशत अंको के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक जगपाल सिंह बाजिया निदेशक, विरेन्द्र सिंह बाजिया, प्रधानाचार्य राजेश जाखड़ ने विचार व्यक्त करते हुये विद्यार्थियों का   उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर  सुनील गोदारा, अरविन्द सोलंकी, प्रशान्त सोलंकी, मनोज कुमार, रूपेश कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास ने विधार्थियों को शुभकामनायें देते हुये उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने का आह्वान किया। अंत में संस्था के प्रबंध निदेशक जगपालसिंह बाजिया ने आभार व्यक्त किया है।