Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मंत्रालयिक कर्मचारियों का ग्रेड पे बढाने की मांग

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल  राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी नेता अभिषेक विश्नोई ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर राजस्थान में मंत्...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल 
राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी नेता अभिषेक विश्नोई ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर राजस्थान में मंत्रालयिक कर्मचारियों का ग्रेड पे बढ़ाने की मांग की है।विश्नोई ने बताया कि ग्रेड पे बढाने की मांग वर्षों से चल रही है तत्कालीन सरकार के कार्य काल में लंबे समय तक शिप्रा पथ जयपुर में धरना-प्रदर्शन भी किया गया था।

लेकिन कोविड-19 को देखते हुये आंदोलन का तरीका बदलकर सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रेड पे 3600 करने की मांग को लेकर ट्विटर पर विस्तृत अभियान चलाया जा रहा है जिसमें समस्त मंत्रालय कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया है। यह अभियान ट्विटर ट्रेंड में पूरे भारत में नंबर वन रहा है विश्नोई ने बताया कि कि हम सरकार रीड की हड्डी है। राज्य में एलडीसी वर्ग अन्य की तुलना में लगातार पिछड़ता जा रहा है लेकिन वेतन बढ़ोतरी को लेकर अभी तक सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया। 
ग्रेड पे 3600 करने के लिये और भी आंदोलनात्मक कदम उठायें जायेगें अभी तक मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा 7 लाख से अधिक ट्विट किये जा चुके है। विश्नोई ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों को अभी 2400 सौ ग्रेड पे मिलती है जो उनकी योग्यता के हिसाब से बेहद कम है सरकार को ग्रेड पे की इस विसंगति को दूर करते हुए 3600 ग्रेड पे करना चाहिये ताकि मंत्रालयिक कर्मचारियों के साथ न्याय हो सके।