Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बाप ब्लॉक में चार कोरोना पॉजिटिव फिर मिले

Bap New s:   बाप ब्लॉक में चार कोरोना पॉजिटिव फिर मिले है। इसमें एक रेलवे कर्मचारी है। जिसकी जांच बीकानेर में हुइ थी। लेकिन जोधपुर के चिकित...

Bap News: बाप ब्लॉक में चार कोरोना पॉजिटिव फिर मिले है। इसमें एक रेलवे कर्मचारी है। जिसकी जांच बीकानेर में हुइ थी। लेकिन जोधपुर के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना नहीं मिली।
 इस कारण स्थानीय चिकित्सा विभाग ने उक्त संक्रमित को लेकर कोई आवश्यक कदम नहीं उठाए है। उपखंड प्रशासन जानकारी मिलते ही हरकत में आ गया। प्रशासन ने उसकी ट्रेवल व कांट्रेक्ट हिस्ट्री लेने के साथ उसे पाबंद कर दिया है। रेलवे कार्मिक बिहार से लौटा था। इसके अलावा एक सांवरागांव की महिला पॉजिटिव आई है। महिला गर्भवती है। प्रसव पीड़ा हाेने पर उसके परिजन पहले उसे फलोदी ले गए थे। वंहा से उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया था। उम्मेद अस्पताल में प्रसव होने के बाद उसकी जांच की गई। जांच में वह पॉजीटिव आई। 
सांवरा गांव में उसके आवाास के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के साथ तहसीलदार हुकमीचंद की मौजुदगी में उसके आवास सहित आसपास के क्षेत्र में सोडियम हाइपो क्लोराइट का छिड़काव कर संक्रमण मुक्त किया गया। मंडोर व जैसला में आए दोनो युवक अन्य प्रदेशों से यहां आए है। दोनो को घरों में ही रखा हैं। बाप क्षेत्र में कारेानो पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई हैं।