Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने किया स्वागत

Bap New s: (अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उप जिला कलक्टर यशपाल आहुजा ने मंगलवार दोपहर को अपने कक्ष में राज्य सरकार फलोदी नगर पालिका में मनोनी...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उप जिला कलक्टर यशपाल आहुजा ने मंगलवार दोपहर को अपने कक्ष में राज्य सरकार फलोदी नगर पालिका में मनोनीत किये गये वरिष्ठ कांग्रेस नेता घीसूलाल चौरड़िया, अशोक बोहरा, श्रीमती चांदनी देवी मेघवाल तथा एडवोकेट हरेंद्रसिंह रणीसर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
शपथ लेते हुए मनोनीत पार्षद
मनोनीत चारों पार्षदों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुये अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने तथा स्वच्छता को बढावा देने की शपथ ली। इस अवसर पर नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान, ईओ अनिल कुमार विश्नोई, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रकाश सैन, बीसीसी महासचिव अशोक कुमार मेघवाल, ठाकरराम लीलड़, चंदन कुमार, श्रवण कुमार, जगदीश लीलड़ सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
शपथ ग्रहण के पश्चात अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान  एवं ईओ अनिल कुमार विश्नोई ने चारों मनोनीत पार्षदों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मनोनीत पार्षदों द्वारा शपथ लेने पर पूर्व विधायक ओम जोशी, कांग्रेस नेता महेश व्यास, पूर्व चीफ कमिश्नर केआर मेघवाल, कांग्रेस कमेटी फलोदी के अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, पीसीसी सदस्य मोमराज विश्नोई, वरिष्ठ नेता कुभंसिंह पातावत,  महासचिव मोहन गोदारा, उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह रणीसर, सरपंच मोहम्मद अली ननेऊ, जिला उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल कलाम मेहर ननेऊ, अब्दुल मजीद खिलजी, दिलीप कुमार चौहान, पार्षद कुंजबिहारी बोहरा, आबिद खिलजी, महासचिव गोरधन जयपाल, उपाध्यक्ष सुनील सोनी, किशोर माली, इब्राहिम खिलजी आदि ने खुशी व्यक्त करते हुये पार्षदों को बधाई दी है।
नव मनोनीत पार्षदों ने अपने मनोनयन के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी महासचिव वैभव गहलोत,  कांग्रेस नेता महेश व्यास, कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुये कस्बे के विकास के लिये सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया है।